LudhianaPunjab News: फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, i-20 कार बरामद, देखें...

Punjab News: फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, i-20 कार बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट की लाइटों के पास रोड रेज के दौरान हुई फायरिंग में शरद घायल हो गया। 37 वर्षीय क्लाउड किचन संचालक शरद को डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं हमला करने के बाद हमलावर चंडीगढ़ की तरफ भागे और उन्होंने अपनी कार खरड़ में छोड़ दी। पुलिस ने हमलावरों की कार खरड़ से बरामद कर ली है और सभी हमलावरों की पहचान कर ली।

पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एडीसीपी डी साई प्रकाश का कहना है कि यह रोड रेज का मामला है और आरोपी शराब के नशे में थे। तीन कारों की मामूली टक्कर के बाद शरद ने वीडियो बनाना शुरू किया तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान i-20 कार सवार 5 युवकों ने शरद पर सीधी गोली चला दी। गोली शरद की नाभि से ठीक ऊपर पेट में लगी और पीठ के रास्ते आर-पार निकल गई, जिससे काफी खून बह गया।

डीएमसी में डॉक्टरों ने देर रात उसकी सर्जरी कर दी। वारदात के वक्त शरद अपनी हुंडई वेन्यू कार में पत्नी और बुजुर्ग मां के साथ घर लौट रहे थे। परिवार के मुताबिक, i-20 सवार युवकों ने महिलाओं की मौजूदगी में न केवल गाली-गलौज की, बल्कि वीडियो बनाने पर शरद पर फायरिंग कर दी। आरोपी सबूत मिटाने के इरादे से शरद का मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गए। अब पुलिस की विशेष टीमें वेरका चौक और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला के ऐतिहासिक...

Punjab News: बॉर्डर पर दिखा ड्रोन, एक्शन मोड में BSF और पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन...

Punjab News: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ‘यादा सुर्खपुरिया’ ‘आप पार्टी’ में शामिल

मोहालीः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Punjab News: पराली के धुएं से हुआ हादसा, महिला की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः खन्ना के दोराहा में जैपुरा गांव के पास...

खेत में रास्ता रोककर मारपीट, आधे घंटे बाद घर पहुंचकर की तोड़फोड़; दो भाइयों को आई चोटें

ऊना: हरोली क्षेत्र के पोलियां बीत में रास्ता रोककर...

राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में ट्रैवल एंड टूरिज्म बाजार, कोलकाता द्वारा आयोजित...

Punjab News: बॉर्डर पर दिखा ड्रोन, एक्शन मोड में BSF और पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की संदिग्ध गतिविधियों को देखने के बाद बीएसएफ और पंजाब...

Punjab News: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ‘यादा सुर्खपुरिया’ ‘आप पार्टी’ में शामिल

मोहालीः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। आप पार्टी लगातार नेताओं...

Punjab News: पराली के धुएं से हुआ हादसा, महिला की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः खन्ना के दोराहा में जैपुरा गांव के पास धान की पराली को लगाई आग से हुए धुएं ने...