LudhianaPunjab News: पराली के धुएं से हुआ हादसा, महिला की मौत, 3...

Punjab News: पराली के धुएं से हुआ हादसा, महिला की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना के दोराहा में जैपुरा गांव के पास धान की पराली को लगाई आग से हुए धुएं ने एक महिला की जान ले ली। दरअसल, धुएं से सड़क ढकी होने के चलते 2 मोटरसाइकिलों और एक कार की टक्कर हो गई। वहीं हादसे में 3 लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान 55 वर्षीय मनजीत कौर निवासी शाहपुर के तौर पर हुई है। इस घटना में मृतक महिला का पति गंभीर घायल है। वहीं 2 अन्य लोग भी घायल हुए है।

घायलों की पहचान जसपाल सिंह और सुरिंदर सिंह निवासी पायल के रूप में हुई है। दोनों दोराहा के निजी अस्पताल भर्ती हैं मनजीत कौर का पति डीएमसी लुधियाना है। मिली जानकारी के अनुसार गुरदीप सिंह नामक किसान के खेत में पराली को आग लगाई हुई थी। यह खेत गांव की लिंक सड़क पर है। आग से सड़क पर धुआं ही धुंआ था। तभी दो मोटरसाइकिलों और एक कार में टक्कर हो गई। कार की टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिल खेत में गिर गए और पेट्रोल से आग ज्यादा भड़क गई।

कार चालक ने पहले खुद कोशिश की कि घायलों को आग से निकाला जाए। लेकिन आग ज़्यादा थी। वह पास के गुरुद्वारा साहिब गया और वहां मुनादी कराई। तभी लोग इकट्ठे हुए और पानी भरकर आग बुझाई। तब तक देर हो गई थी। मनजीत कौर की मौत हो गई थीं बाकी तीन घायल भी झुलस गए थे। इन्हें अस्पताल भेजा गया। डीएसपी हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि हादसे में मनजीत कौर की मौत हो गई, जबकि बाकी तीनों घायल झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। डीएसपी ने कहा कि किसान के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला के ऐतिहासिक...

Punjab News: बॉर्डर पर दिखा ड्रोन, एक्शन मोड में BSF और पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन...

Punjab News: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ‘यादा सुर्खपुरिया’ ‘आप पार्टी’ में शामिल

मोहालीः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Punjab News: फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, i-20 कार बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट की लाइटों...

खेत में रास्ता रोककर मारपीट, आधे घंटे बाद घर पहुंचकर की तोड़फोड़; दो भाइयों को आई चोटें

ऊना: हरोली क्षेत्र के पोलियां बीत में रास्ता रोककर...

राज्यपाल ने शिमला में ‘विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन’ का किया शुभारंभ

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में ट्रैवल एंड टूरिज्म बाजार, कोलकाता द्वारा आयोजित...

Punjab News: बॉर्डर पर दिखा ड्रोन, एक्शन मोड में BSF और पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की संदिग्ध गतिविधियों को देखने के बाद बीएसएफ और पंजाब...

Punjab News: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ‘यादा सुर्खपुरिया’ ‘आप पार्टी’ में शामिल

मोहालीः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। आप पार्टी लगातार नेताओं...

Punjab News: फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, i-20 कार बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट की लाइटों के पास रोड रेज के दौरान हुई फायरिंग में शरद...