Himachal Govt
Tarn TaranPunjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की...

Punjab News: Highway पर Truck और PunBus की टक्कर में एक की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

तरनतारनः जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा बंडाला के पास सड़क किनारे खड़े रेत से भरे टिप्पर के पीछे पनबस मोगा डीपू की बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि घटना में बरनाला जिले से संबंधित एक युवती की मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हो गए। इस हादसे दौरान राजदीप कौर पुत्री गुरजीत सिंह निवासी धनौला (जिला बरनाला) की मौके पर मौत हो गई। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इनमें से सतनाम कौर पत्नी हरजीत सिंह निवासी नजदीक दुर्गियाणा मंदिर (अमृतसर), सीता पत्नी मंगा सिंह निवासी बटाला (गुरदासपुर), हरजिंदर सिंह पुत्र सुबेग सिंह निवासी अलगो खुर्द (तरनतारन), हरप्रीत कौर पत्नी गुरजीत सिंह, गुरमेल कौर पुत्री गुरदेव सिंह, वीरपाल कौर पत्नी मलकीत सिंह सभी निवासी धनौला (बरनाला) की हालत काफी गंभीर बताई जाती है। हादसे के तुरंत बाद उक्त घायलों को इलाज लिए अस्पताल पहुंचाने लिए सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीम मौके पर पहुंची। जहां एसएसएफ की टीम ने लोगों की मदद से घायलों को इलाज लिए विभिन्न अस्पतालों में दाखिल करवाया। हादसे का करण बने टिप्पर चालक की पहचान अभी बाकी है। पनबस मोगा डीपू की एक बस (पीबी 04 एई 0995) अमृतसर से मोगा लिए रवाना हुई।

बस में करीब 35 मुसाफिर सवार थे। उक्त बस कस्बा बंडाला स्थित अर्श ढाबे के पास पहुंची थी। जहां ये हादसा हुआ। इस दौरान सड़क किनारे लगातार तीन ट्रक टिप्पर खड़े थे। यह तीनों रेत के लोड थे। टिप्पर (पीबी 38 जी 9307) के पीछे से अचानक उक्त बस जा टकराई। हादसे दौरान बस की गति 80 किमी प्रति घंटा बताई जाती है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के अगले हिस्से से लेकर खिड़की तक का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। थाना जंडियाला गुरु के प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि हादसे में मरने वाली युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने अंबाला में नेत्र जांच एवं एनीमिया जांच हेतू लगाए गए शिविर का किया शुभारम्भ

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा...

Jalandhar News: दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे के किडनैपिंग की Live फुटेज आई सामने 

जालंधर ENS: वेस्ट हलके के पुलिस चौकी लैदर कॉप्लेक्स...

Punjab News: IAS अनुराग वर्मा सहित 3 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...

पेहोवा में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में पहुंचे CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

मुख्यमंत्री ने अंबाला में नेत्र जांच एवं एनीमिया जांच हेतू लगाए गए शिविर का किया शुभारम्भ

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के...

Jalandhar News: दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे के किडनैपिंग की Live फुटेज आई सामने 

जालंधर ENS: वेस्ट हलके के पुलिस चौकी लैदर कॉप्लेक्स के अधीन आते इलाके में 4 वर्षीय कुंज की किडनैपिंग...

Punjab News: IAS अनुराग वर्मा सहित 3 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव...

पेहोवा में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में पहुंचे CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज को सही दिशा देने वाला...