Girl in a jacket
HomePunjabPunjab News: Modi फाइनांस डिपार्टमैंट के Chief Advisor नियुक्त, देखें लिस्ट

Punjab News: Modi फाइनांस डिपार्टमैंट के Chief Advisor नियुक्त, देखें लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पूर्व IRS अधिकारी अरबिंद मोदी को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल, पंजाब सरकार की तरफ से फाइनांस डिपार्टमैंट में चीफ एडवाइजर की नियुक्ति की गई है। बताया जा रहा है कि अरबिंद मोदी, जोकि पूर्व आई.आर.एस. अधिकारी हैं, को पंजाब सरकार ने फाइनांस डिपार्टमैंट में चीफ एडवाइजर के रूप में नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

पंजाब सरकार के चीफ सैक्रेटरी के.ए.पी. सिन्हा की तरफ से इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है। अरबिंद मोदी पंजाब में आय तथा व्यय के साथ-साथ अन्य वित्तीय मामलों पर नजर रखेंगे तथा राज्य सरकार को बेहतर वित्तीय पोषण के लिए गाइड करेंगे। उन्हें पंजाब में कैबिनेट रैंक दिया गया है।

गौरतलब है कि अरबिंद मोदी केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से सैंटर बोर्ड आफ डायरैक्ट टैक्सिस के सदस्य बनाए गए थे, देश में आर्थिक जरूरतों की पूर्ति के लिए बनाए गए एक पैनल को भी अरबिंद मोदी की तरफ से लीड किया गया था। इसके अलावा अरबिंद मोदी देश में इन्कम टैक्स कानूनों को सरल बनाने के लिए बनाई गई सात सदस्यीय कमेटी में भी शामिल थे।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -