FirozpurPunjab News: भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, कार चालक के...

Punjab News: भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः मोगा रोड हरिनाल पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक टैक्सी चलाता था और पेट्रोल खत्म होने के कारण वह दोस्त की बाइक लेकर पेट्रोल लेने के लिए पंप पर जा रहा था कि रास्ते में कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।

घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने परिवार के बयानों पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव गिल्लांवाला की रहने वाली पीड़ित राजवीर कौर ने बताया कि पति विक्की टैक्सी चलाते हैं। पति अपने दोस्त एंथनी के साथ फिरोजपुर कैंट में किसी पार्टी में गया हुआ था।

इस दौरान वापसी आते समय गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया। जिसके बाद वह किसी का बाइक मांगकर हैरइंल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए गए थे। इस दौरान अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में पति विक्की को गंभीर चोटें आई। लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए श्री गुरु गोबिंद सिंह फरीदकोट में भर्ती कराया गया, जहा ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं थाना कुलगढ़ी पुलिस अधिकारी अमनदीप ने परिवार को बयानों पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: 350 किलो बरामद खोेये की रिपोर्ट आने पर सेहत विभाग का एक्शन, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुर: दिवाली के त्योहार के दौरान मुदकी में खाद्य...

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त ने 80 लाभार्थियों को दी 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति...

Jalandhar News: विधानसभा चुनाव की टिकट को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चे अब सिर्फ किताब नहीं पढ़ रहे, वो मशीन को हुक्म देना...

Punjab News: 350 किलो बरामद खोेये की रिपोर्ट आने पर सेहत विभाग का एक्शन, देखें वीडियो

फ़िरोज़पुर: दिवाली के त्योहार के दौरान मुदकी में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान लगभग 350...

Punjab News: प्रीत नगर में नौजवान पर हमला करके 2 लाख लूटकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

पीड़ित ने बहन की शादी के लिए इकट्ठे किए थे पैसे पठानकोटः जिले में लूटपाट और हमले होने की घटनाएं...

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त ने 80 लाभार्थियों को दी 305 लाख रुपये की वित्तीय सहायता

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार...