बठिंडाः बठिंडा-गोनियाना रोड पर झील में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहन लाल निवासी कोठे अमरपुरा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने भागते हुए झील नंबर-2 में छलांग लगा दी। घटना के दौरान व्यक्ति की पत्नी भी भागती हुई पीछे आ रही थी, लेकिन व्यक्ति ने झील में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही समाज से भी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस टीम तथा लोगों ने तुरंत व्यक्ति को झील से बाहर निकाला।
संस्था के एंबुलेंस टीम ने व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया। इस घटना में पुलिस को सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच के दौरान सामने आया है कि व्यक्ति ने घरेलू क्लह से परेशान होकर यह कदम उठाया है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
