Himachal Govt

Himachal Govt
FirozpurPunjab News: Balaji Sweets पर सेहत विभाग की Raid, मिली मिलावटी मिठाई,...

Punjab News: Balaji Sweets पर सेहत विभाग की Raid, मिली मिलावटी मिठाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है, वहीं सेहत विभाग की टीम द्वारा अब नकली मिठाईयों को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं कैंट इलाके में बाला जी स्वीट्स पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान दुकान से नकली रंगों से बनी मिठाइयां पाई गईं। मामले की जानकारी देते हुए फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि 3 साल से दुकान शहर में चल रही थी। उन्होंने कहाकि उन्हें सूचना मिली थी कि फिरोजपुर के बालाजी स्वीट्स पर बाहर से नकली मिठाइयां लाकर बेची जाती हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए जब उन्होंने रेड की।

अधिकारी ने बताया कि दुकान पर कर्मियों द्वारा अधिक मात्रा में मिठाई में रंग डाला जा रहा था। अधिकारी के अनुसार कर्मियों को मिठाई में रंग डालने को लेकर कोई ट्रेनिंग नहीं दी गई। वह लोगों को आकृषित करने के लिए अधिक मात्रा में मिठाई में रंग डाल रहे है। अधिकारी के अनुसार बाहर से कोई मिठाई नहीं आ रही, लेकिन दुकान पर कोई साफ-सफाई नजर नहीं आई। लोगों की सेहत के साथ यहां बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा था। जिसके बाद उन्होंने मिठाइयों के सैंपल ले लिए हैं।

रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान पता चला कि है कि दुकानदार को 110 रुपए पतीसा मिल रहा है और उसे 130 से 140 रुपए में बेचा जा रहा है। हालांकि शुद्ध पतीसा 300 रुपए किलो मिलता है। अधिकारी ने कहाकि जब पतीसा बनाने के बारे में पूछा गया तो दुकानदार ने कहाकि पतीसे में 35 प्रतिशत मैदा, बेसन का रंग, स्टार्च रंग डाला हुआ है। ऐसे में कुल मिलाकर पतीसा मिलावट से तैयार किया गया। अधिकारी ने कहाकि सैंपल की रिपोर्ट 2 से 3 दिनों में आने पर बनती कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने लोगों से मिठाई घर पर बनाकर खाने की अपील की है, उनका कहना हैकि यह जहर बेचा रहा है और लोग इस जहर खाने से सतर्क रहें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: DGP Gaurav Yadav ने लॉन्च किया Online Digital Portal

जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज...

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, एसडीएम ने जारी किए आदेश

ऊना,सुशील पंडित: श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी...

शिक्षा मंत्री ने पानीपत के राजकीय हाई स्कूल में किया औचक निरीक्षण

स्वच्छता और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने...

Jalandhar News: DGP Gaurav Yadav ने लॉन्च किया Online Digital Portal

जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज फिल्लौर स्थित महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी का दौरा...

जब मुख्यमंत्री के दरवाजे पर पहुंचती है उम्मीद, तो सरकार की योजनाओं को मिलती है नई रफ्तार

चंडीगढ़: रात का वक्त है, मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर पर नायब सिंह सैनी के सामने हाथों में कागज...

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चिंतपूर्णी मंदिर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक, एसडीएम ने जारी किए आदेश

ऊना,सुशील पंडित: श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने और...

शिक्षा मंत्री ने पानीपत के राजकीय हाई स्कूल में किया औचक निरीक्षण

स्वच्छता और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने...