Girl in a jacket
HomeMohaliPunjab News: 6 मंजिला इमारत से 12 वर्षीय बच्चे पर गिरी ग्रिल,...

Punjab News: 6 मंजिला इमारत से 12 वर्षीय बच्चे पर गिरी ग्रिल, मौत, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः सेक्टर-80 स्थित मौली गांव में बन रही 6 मंजिला इमारत से लोहे की ग्रिल गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, ग्रिल गली से गुजर रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान उसके साथ 2 दोस्त भी थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। घटना का 14 सेकेंड का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह अपने 2 दोस्तों के साथ जाता दिख रहा है। उनके अलावा गली में एक महिला भी गुजर रही थी।

पहले एक ईंट आकर गिरी। इसके बाद लोहे की ग्रिल सीधा बच्चे के सिर पर गिरी। सिर पर लगते ही वह जमीन पर गिर गया। मृतक बच्चे की पहचान आशीष के रूप में हुई है। सोहाना थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत केस दर्ज किया है।

फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आशीष के पिता पंकज ने बताया कि आशीष के दोस्त दौड़ते हुए उनके पास आए थे। उन्होंने बताया कि आशीष के सिर पर लोहे की ग्रिल गिरी हैं। वह मौके पर पहुंचे तो वहां बिल्डिंग का ठेकेदार और लेबर तमाशा देख रहे थे। पास के गुरुद्वारा साहिब से एक सिख व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर आया और उसके बेटे को अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -