Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: पहले इलाके में हुई 2 पक्षों में खूनी झड़प, फिर...

Punjab News: पहले इलाके में हुई 2 पक्षों में खूनी झड़प, फिर सिविल अस्पताल में किया हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: गिल रोड पर दो पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। यह विवाद रोड से शुरू हो कर सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक जा पहुंचा। जहा दोनों पक्ष आपस में उलझते नजर आए। जानकारी देते हुए मनविंदर उर्फ़ मनी ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण उसके गांव के सिख व्यक्ति ने हमला किया है। वह घर के बाहर खड़ा था इस दौरान व्यक्ति ने उसे पर गाड़ी से टक्कर मार दी। जब उसने विरोध किया तो व्यक्ति द्वारा उसे गालियां निकलनी शुरू कर दी। जिसके बाद तेजिंदर ने उस पर धावा बोल दिया। मनी ने कहा कि यह हमला उस पर विदेश जाने से रोकने के लिए किया गया है।

वही तेजिंदर सिंह ने अपना पक्ष देते हुए कहा कि वह राशन लेकर घर जा रहा था। तभी रास्ते मे मनविंदर उर्फ़ मनी नामक व्यक्ति ने उसकी गाड़ी रोक ली और उसके साथ उलझना शुरू कर दिया। जिसके बाद मनविंदर ने उसके सिर और टांग पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। जब वह सिविल अस्पताल में उपचार करने के लिए आया तो मनी और उसके साथियो द्वारा उस पर हमला करने की कोशिश की गई। तेजिंदर ने आगे कहा कि पहले उनके बिच विवाद हुआ था लेकिन दोनों पक्ष में समझौता हो गया था। दोनों पक्षों ने मेडिकल करवा कर पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -