Girl in a jacket
HomePunjabHoshiarpurPunjab News: महिला के पैर छू-कर छीनी बालियां, स्नेचर हुआ फरार, देखें...

Punjab News: महिला के पैर छू-कर छीनी बालियां, स्नेचर हुआ फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला चेबवाल के मौली पिंड से सामने आया है। जहां बुजुर्ग महिला की बाइक सवार ने स्नेचर सोने की बालियां छीनकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवरा का कहना है कि स्नेचर ने घटना को अंजाम देने से पहले माता के पैर छूए। जिसके बाद वह एक तोले की सोने की बालियां छीनकर माता को धक्का देकर फरार हो गया।

परिवार ने कहा कि माता 82 वर्षीय राकेश रानी पड़ोसियों के घर गई हुई थी। जब वह अपने घर वापस जा रही थी, तभी गली में एक बाइक सवार युवक वहां पर पहले से खड़ा था। जब वह महिला राकेश रानी वहां से अपने घर के नजदीक पहुंची तो बाइक सवार युवक उसके पास पहु़ंचा और उनको रोकता है। रोक कर उनके उनके पैर छूए। इसके बाद युवक ने राकेश रानी के सिर से चुन्नी को नीचे सरकाया और कानों से सोने की बालियां निकालने लगा, जिस पर राकेश रानी ने शोर मचाया तो बाइक सवार धक्का देकर कर फरार हो गया।

बाइक सवार द्वारा धक्का दिए जाने से राकेश सड़क पर गिर गई। शोर सुनकर गली का रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा और बाइक सवार का पीछा किया, लेकिन बाइक सवार हाथ नहीं आ सका। थाना चब्बेवाल के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह के टाइम यह घटना हुई है। पुलिस सीटीसी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -