Himachal Govt
MohaliPunjab News: NDPS मामले में Singer Vadda Grewal को लेकर कोर्ट का...

Punjab News: NDPS मामले में Singer Vadda Grewal को लेकर कोर्ट का आया फैसला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाबी गायक गुरिंदरपाल सिंह उर्फ वड्डा ग्रेवाल को एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में अदालत ने बरी कर दिया है। इस मामले में अभियोजन पक्ष 30 ग्राम अफीम पर उनके जानकारी के साथ कब्जे को साबित नहीं कर पाया। यह मामला 15 अप्रैल 2020 का है जब गायक को सोहाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने दूसरे बिस्तर पर रखे एक बैग से अफीम बरामद की थी। पुलिस अफीम वाले बैग का गायक से सीधा संबंध साबित नहीं कर सकी। बरामदगी के समय कोई स्वतंत्र गवाह भी मौजूद नहीं था। जांच अधिकारी ने भी बैग किसी और का होने की संभावना से इन्कार नहीं किया।

अदालत ने नशे के सेवन के आरोपों को भी मेडिकल साक्ष्य के अभाव में साबित नहीं माना। गायक के वकील दीक्षित अरोड़ा ने अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों में विरोधाभास का मुद्दा उठाया। अदालत ने गुरिंदरपाल सिंह को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। बता दें कि आरोपी अस्पताल के कमरा नंबर 412 में भर्ती था, जहां दो बेड मौजूद थे और अफीम वाला बैग आरोपी के बेड के बजाय दूसरे बेड पर रखा हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने स्वीकार किया कि बैग के अंदर से आरोपी का कोई पहचान पत्र या निजी सामान नहीं मिला था।

जांच अधिकारी (SI हरजिंदर सिंह) ने माना कि इस बात की पूरी संभावना थी कि वह बैग किसी अन्य व्यक्ति का हो। रिकॉर्ड पर ऐसा कोई सबूत भी नहीं था, जो आरोपी को उस बैग की बरामदगी से जोड़ सके। पुलिस ने अस्पताल के कर्मचारियों के बयान दर्ज नहीं किए और न ही विजिस्टर रजिस्टर की जांच की। इससे यह स्पष्ट हो सकता था कि कमरे में आरोपी के अलावा और कौन-कौन आया-जाया था। कार्यवाहक थाना प्रभारी (SI बरमा सिंह) ने अपने बयानों में बदलाव किया। पहले उन्होंने कहा था कि आरोपी को थाने में उनके सामने पेश किया गया था, लेकिन बाद में बयान बदलकर कहा कि केवल केस प्रॉपर्टी लाई गई थी। मामले में NDPS अधिनियम की धारा 42 और धारा 57 के तहत निर्धारित अनिवार्य प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया था। इसके अलावा, तलाशी के समय अस्पताल के किसी स्वतंत्र गवाह को भी शामिल नहीं किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: DC Office के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा...

Punjab News: Bagga Jewellers से नौसरबाज 5 सोने की चेन लेकर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः शेरपुर भगत सिंह कालोनी में बग्गा ज्वैलर की...

Meharchand Polytechnic College में विद्यार्थियों के लिए लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में नए सेशन में...

Punjab News: 3 जगहों पर सेहत विभाग की Raid, डेयरी उत्पादों के भरे सैंपल, देखें वीडियो

अजनालाः लोगों को स्वच्छ और मिलावटी खाद्य पदार्थ उपलब्ध...

Jalandhar News: मांगो को लेकर Bank कर्मियों का प्रदर्शन, केंद्र का किया विरोध, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देश भर में बैंक यूनियनों लंबित मुद्दों...

Jalandhar News: DC Office के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस...

Punjab News: Bagga Jewellers से नौसरबाज 5 सोने की चेन लेकर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः शेरपुर भगत सिंह कालोनी में बग्गा ज्वैलर की दुकान पर नौसरबाज गहने खरीदने के बहाने दुकान से 5...

Meharchand Polytechnic College में विद्यार्थियों के लिए लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में नए सेशन में आए विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस...

Punjab News: 3 जगहों पर सेहत विभाग की Raid, डेयरी उत्पादों के भरे सैंपल, देखें वीडियो

अजनालाः लोगों को स्वच्छ और मिलावटी खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने अजनाला क्षेत्र में...