Himachal Govt
JalandharMeharchand Polytechnic College में विद्यार्थियों के लिए लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी

Meharchand Polytechnic College में विद्यार्थियों के लिए लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में नए सेशन में आए विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन डी.ए.वी के सचिव और आर्य समाज मंदिर के प्रधान अरविंद घई के द्वारा किया गया। प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह और विभाग्य के अध्यक्षों ने उनका स्वागत फूलों के साथ किया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने कहा कि कंप्यूटर और मोबाइल के इस दौर में विद्यार्थी पुस्तकों से दूर हो रहे हैं। इस पुस्तक प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकों के साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज भी पुस्तकों का कोई मुकाबला नहीं है। पुस्तक ही एक विद्यार्थी की सबसे अच्छी दोस्त और शुभचिंतक होती है।

प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने अरविंद घई को बताया कि कॉलेज की इस पुरानी लाइब्रेरी में 60 हजार से भी ज्यादा पुस्तकें हैं। इनमें से 10 हजार पुस्तकें विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण से जुड़ी हुई हैं। इसमें महान व्यक्तियों का पूरा जीवन, धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक पुस्तकें, व्यक्तित्व विकास और प्रेरणादायक पुस्तकें शामिल है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि अब कॉलेज की लाइब्रेरी डिजिटल हो गई है। कोहा सॉफ्टवेयर के जरिए विद्यार्थियों को इसका बहुत फायदा भी मिल रहा है। वहीं अरविंद घई ने इस दौरान लाइब्रेरी के अच्छे रख-रखाव के लिए प्रिंसिपल, स्टाफ और विद्यार्थियों की सराहना की।

उन्होंने मुख्य तौर पर लाइब्रेरियन राजीव शर्मा के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस तरह के पुस्तक प्रदर्शन विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि और जागरुकता पैदा करने में मददगार होते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ट्रक और SUV की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, देखें वीडियो

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज ट्रक और...

NLU के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहयोग करेगी प्रदेश सरकारः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Punjab News: बक्कर मंडी में चर्चा में आई व्यक्ति की वायरल वीडियो

अमृतसरः  पुलिस स्टेशन गेट हकीमा के अधीन आते दामगंज...

ट्रक और SUV की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, देखें वीडियो

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज ट्रक और एसयूवी में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण हादसे...

Punjab News: PLI वितरण की मांग को लेकर SBI कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

लुधियाना: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले आज लुधियाना में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने 5-डे...

NLU के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहयोग करेगी प्रदेश सरकारः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए...

Punjab News: बक्कर मंडी में चर्चा में आई व्यक्ति की वायरल वीडियो

अमृतसरः  पुलिस स्टेशन गेट हकीमा के अधीन आते दामगंज इलाके से पास बक्कर मंडी में व्यक्ति की वायरल वीडियो...