Himachal Govt
LudhianaPunjab News: Bagga Jewellers से नौसरबाज 5 सोने की चेन लेकर फरार,...

Punjab News: Bagga Jewellers से नौसरबाज 5 सोने की चेन लेकर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शेरपुर भगत सिंह कालोनी में बग्गा ज्वैलर की दुकान पर नौसरबाज गहने खरीदने के बहाने दुकान से 5 सोने की चेन लेकर फरार हो गया। इस घटना में दुकानदार का लाखों का नुकसान हो गया। हैरानी की बात यह है कि नौसरबाज द्वारा गहने चुराने के दौरान दुकान को पता ही नहीं चला कि कब नौसरबाज ने उसके सामने से सोने की 5 चेन चुरा ली। नौसरबाज के घटना स्थल से जाने के आधे घंटे के बाद दुकानदार को वारदात का पता चला। सुखविंदर सिंह ने बताया कि शेरपुर भगत सिंह कालोनी में उनकी दुकान पर ग्राहक आया और कहने लगा कि कान के लिए बाली चाहिए।

जिसके बाद बाली दिखाई तो कहने लगा कि तार वाली चाहिए और उसके बाद कहने लगा कि सोने का लॉकेट दिखा दों। सोने का लॉकेट दिखाने के बाद अन्य सामान डिब्बे में देखने लगा। इस दौरान उसे जब डिब्बा दिखाया तो उसने डिब्बे में हाथ डाला और पता नहीं चला कि वह कब सोने की चेन चुराकर ले गया। घटना के दौरान दुकान पर साथ 2 अन्य ग्राहक मौजूद थे। इस दौरान बातों में उलझाकर वह कब सोने की 5 चेन लेकर फरार हो गया। घटना का उन्हें आधे घंटे के बाद पता चला कि डिब्बे में 5 सोने की चेन गायब जब दिखी। पीड़ित के अनुसार नौसरबाज के साथ एक अन्य नौजवान मौजूद था। इस घटना में दुकानदार का 9 लाख रुपए का नुकसान हो गया। घटना की सूचना मोती नगर थाने की पुलिस को दे दी गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वह 25 सालों से सुनयारे का काम कर रहे है, लेकिन पहली बार उनके साथ ऐसी वारदात हुई है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वह अलग-अलग सामान दिखाने की दुकानदार से मांग कर रहा है। इस दौरान उसका साथी भी मौके पर आ जाता है और पीछे खड़ा हो जाता है। नौसरबाज का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है। वहीं जांच अधिकारी ने कहाकि दुकानदार ने बताया ग्राहक बनकर आया व्यक्ति दुकान से 5 सोने की चेन चुराकर फरार हो गया। पीड़ित के बयान दर्ज करके केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ट्रक और SUV की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, देखें वीडियो

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज ट्रक और...

NLU के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहयोग करेगी प्रदेश सरकारः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Punjab News: बक्कर मंडी में चर्चा में आई व्यक्ति की वायरल वीडियो

अमृतसरः  पुलिस स्टेशन गेट हकीमा के अधीन आते दामगंज...

ट्रक और SUV की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, देखें वीडियो

भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज ट्रक और एसयूवी में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस भीषण हादसे...

Punjab News: PLI वितरण की मांग को लेकर SBI कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

लुधियाना: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले आज लुधियाना में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने 5-डे...

NLU के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहयोग करेगी प्रदेश सरकारः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए...

Punjab News: बक्कर मंडी में चर्चा में आई व्यक्ति की वायरल वीडियो

अमृतसरः  पुलिस स्टेशन गेट हकीमा के अधीन आते दामगंज इलाके से पास बक्कर मंडी में व्यक्ति की वायरल वीडियो...