Himachal Govt
MohaliPunjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, आरोपी घायल, SSP ने...

Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, आरोपी घायल, SSP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले के गांव सनेटा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सनेटा पुलिस चौकी के पास दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। घटना के बाद इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी तरनतारन से मोहाली की ओर आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी हरकत में आए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

जिसके बाद पुलिस ने एक ऑल्टो कार का पीछा करना शुरू किया जो पुलिस को देखकर सनेटा गांव में कार लेकर घुस गया। आगे का रास्ता बंद पाकर, आरोपी ने कार को गांव में ही छोड़ दिया और तुरंत पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसएपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी के पास से तीन ग्लॉक पिस्तौलें बरामद की गईं, जिनकी तस्करी सीमा पार से की गई थी। एएसएसपी ने कहा कि आरोपी की पहचान गुरदित्त सिंह के रूप में हुई है। आरोपी तरनतारन का रहने वाला है और वह अभी खरड़ में रह रहा था। आरोपी कई वारदातों में शामिल था। एसएसपी ने खुलासा किया कि आरोपी मोहाली में फिरौती को लेकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

इस दौरान जब आरोपी को काबू करने की कोशिश की गई तो आरोपी ने 2 से 3 फायर पुलिस पर किए। वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और आरोपी की टांग में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस टीम उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोहाली ले जाया गया। पुलिस ने वारदात में मौजूद अल्टो टैक्सी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी ने 2 अन्य दोषियों के बारे में सूचना दी है और उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात करके उनकी गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दी है, जल्द उक्त आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: थाने में पुलिस से तलबीर गिल में हुई तीखी नोंक-झोक, ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः मजीठा निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी तलबीर सिंह गिल...

Meharchand Polytechnic College के E.S.E विभाग ने शुरु की ‘स्टार-स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ पहल

जालंधर (Ens): टीचर्स डे के मौके पर मेहरचंद पॉलिटेक्निक...

Punjab News: 58 लाख की ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः समाज में दिन प्रति दिन बढ़ रहे साइबर...

Punjab News: राहुल गांधी पर धालीवाल ने साधे निशाने, कहा- लाशों पर राजनीति करती कांग्रेस, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

Punjab News: थाने में पुलिस से तलबीर गिल में हुई तीखी नोंक-झोक, ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः मजीठा निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी तलबीर सिंह गिल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Meharchand Polytechnic College के E.S.E विभाग ने शुरु की ‘स्टार-स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ पहल

जालंधर (Ens): टीचर्स डे के मौके पर मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रोनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने स्टार स्टूडेंट...

Jalandhar News: पहली बार ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में क्रिकेट शामिल, 12 को आगाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर में खेडां वतन पंजाब दियां का आयोजन 12 सितंबर तक होगा। इनमें पहली बार टेनिस बॉल...