Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News: Civil Hospital में कांग्रेस और अकाली कार्यकर्ताओं में हुई झड़प,...

Punjab News: Civil Hospital में कांग्रेस और अकाली कार्यकर्ताओं में हुई झड़प, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले के थाना बी डिवीजन के क्षेत्र में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओं पर अकाली दल के पार्षद इंदरजीत सिंह पंडोरी के पुत्र और अन्य युवकों के साथ मारपीट करने के आरोप लगे। घटना के बाद घायल युवकों को इलाज के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और अस्पताल के अंदर ही हाथापाई व गाली-गलौज की बातें सामने आईं। सिविल अस्पताल के भीतर कांग्रेस व अकाली कार्यकर्ताओं के बीच हुई तकरार व धक्कामुक्की की तस्वीरें भी सामने आईं। जिसके बाद पुलिस प्रशासन को मौके पर पहुंच कर माहौल शांत कराना पड़ा।

इस मामले के संबंध में मीडिया से बात करते हुए अकाली कौंसलर इंदरजीत सिंह पंडोरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें और अकाली दल के कार्यकर्ताओं को राजनीतिक रंजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र और अन्य युवा माथा टेकने गए थे, जहां उन पर हमला किया गया। पंडोरी ने दावा किया कि अस्पताल में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उनके साथ फिर से हाथापाई की गई। वहीं, थाना ए डिवीजन के एसएचओ जगजीत सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पहले झगड़ा हुआ था और घायल लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवा दिया है और जो भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

इसी दौरान थाना बी डिवीजन के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि शहीदा साहिब के बाहर दोनों धड़ों के बीच पहले तकरार हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, हालांकि पुलिस ने मामला शांत करवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -