जालंधर, ENS: फ्रेंड्स कॉलोनी में लोगों ने एक युवक को मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में काबू किया। इस दौरान घटना स्थल पर जमकर हंगामा हो गया। पकड़े गए युवक ने खुद को बेकसूर बताते हुए साथी को पुलिस और रिश्तेदारों को बुलाने के लिए कहने लगा। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बस्ती दानिशमदां के रहने वाले पीड़ित परिवार ने बताया कि वह पिछले शनिवार को उनका बेटा दिलकुशा मार्किट में दुकान पर गया था।
जहां उसने मोटरसाइकल लगाया और चोर चोरी कर ले गया, जिसके बाद उन्हें सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो चोर चेहरा कैमरों में कैद हो चुका था। 3 दिन पहले फिर उसी जगह के पास से बाइक चोरी हुआ था लेकिन बाइक में जीपीएस लगा हुआ, जिसकी लोकेशन मक़सूदा की आई और उन्होंने लोकेशन के जरिए युवक को पकड़ लिया। लेकिन पकड़े गए युवक ने खुद को बेकसूर बताया और कहा कि उसका चेहरा सीसीटीवी से नहीं मिलता, बल्कि उसे फंसाया जा रहा है। घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया मौके पर परिवार ने पुलिस को बुला लिया और पुलिस जांच में जुट गई।
