Girl in a jacket
HomeMohaliPunjab News: सरेआम 4 वर्षीय बच्ची को किडनैप करके कार और बाइक...

Punjab News: सरेआम 4 वर्षीय बच्ची को किडनैप करके कार और बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः कुराली के सिंघपुर में 4 वर्षीय बच्ची को किडनैप करने की घटना सामने आई है। जहां सरेआम बच्ची को किडनैप करके होंडा सिटी कार और बाइक पर 7 से 8 नौजवान फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के दौरान पड़ोसी छुड़वाने के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। टीचर रविंदर सिंह ने कहा कि उसे दोपहर को घर से फोन आया कि उसकी बच्ची को अगवा करके कुछ लोग ले गए। पीड़ित ने बताया कि पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा है और कोर्ट में बच्चे की कस्टडी को लेकर केस चल रहा है।

उसके माता-पिता रोजाना बच्ची को स्कूल से लेने जाते है और छोड़ने जाते है। पीड़ित के कहा कि घटना के दौरान पड़ोसी छुड़वाने के लिए आए तो उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान कार सवारों ने मां पर कार चढ़ा दी। घटना में मां की टांग फैक्चर हो गई, वहीं पिता की घटना में बाजू फैक्चर हो गई है। वहीं बच्ची को भी सड़क पर गिरने से चोट आई है। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित को पत्नी पर शक है। पीड़ित ने कहा कि कोर्ट बच्चे को जिसे देना चाहे दे सकती है, लेकिन कोर्ट के फैसले से पहले घटना को लेकर सवाल खड़ हो रहे है।

पीड़ित के अनुसार संदीप कुमार, पत्नी और पत्नी के परिवार पर घटना को अंजाम देने का आरोप है। भूपिंदर पाल कौर ने कहा कि वह बच्ची को नेशनल पब्लिक स्कूल से लेकर आ रहे थे। इस दौरान हमलावारों ने घर के बाहर आकर हमला कर दिया। घटना के दौरान बच्चे किडनैप करके ले गए। घटना में पीड़ित की टांग फैक्चर हो गई। घटना के दौरान दो बहू के भाई और बहू का प्रेमी मौजूद था। आरोप है कि बच्चे का 5 लाख रुपए मांगे जा रहे है और उसके बाद ही बच्चे को देने का कहा जा रहा है। बच्चे को रिश्तेदारों से गोद लिया हुआ था। बच्चे में डर का माहौल पाया जा रहा है। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -