अमृतसरः श्री अकाल तख्त द्वारा सीएम मान की वीडियो को बीते दिन सही बताया गया था। वहीं इस वीडियो को लेकर अकाल तख्त द्वारा आए बयान के बाद आज पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत भगवंत मान लाइव हुए। इस दौरान उन्हाेंने कहा कि पिछले दिन तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की ओर से एक वीडियो के संबंध में मेरे खिलाफ कुछ हुकमनामे जारी किए गए हैं। यह वीडियो भगवंत मान की है।
यह वीडियो एआई से नहीं बनाई गई है। जब मुझे अकाल तख्त साहिब में बुलाया गया था, तब भी मैंने स्पष्ट कहा था कि उस वीडियो में मैं नहीं हूं। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति का कद-काठी और शारीरिक बनावट मुझसे मेल नहीं खाती। मेरा शरीर उस तरह का नहीं है।” उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए ऐसी चालें चली जा रही हैं। मेरे लिए श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोपरि है और मैं सपने में भी ऐसी बात नहीं सोच सकता। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के सामने झुकने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।
सीएम मान ने कहा कि मैं पंजाब के लिए दिन-रात काम कर रहा हूं और पंजाब के हित में फैसले लेता रहूंगा। पहले मैं कहता था कि बेअदबी के खिलाफ कानून क्यों नहीं बनाया जाता और जब कानून बन गया, तो अब वे इसका विरोध कर रहे हैं और मेरे खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब पर बैठकर राजनीतिक गतिविधियां की जा रही हैं और यह सब राजनीतिक आकाओं के आदेश पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं हूं, मेरी लंबाई और वज़न उससे मेल नहीं खाते।
