HomePunjabAmritsarPunjab News: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े 2 और आरोपी गिरफ्तार,...

Punjab News: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े 2 और आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने “वॉर ऑन ड्रग्स” अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ दिन पहले 30 किलो हेरोइन बरामदगी वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क मामले में दो और अहम आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मामले संबंधी मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले 30 किलो हेरोइन बरामदगी वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल मामले में दो और अहम आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था,  जिनमें तीन नाबालिग शामिल थे। अब एक और नाबालिग और छेरहटा निवासी अभिषेक उर्फ़ अभी को गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट, स्नैचिंग और मारपीट के चार मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले की आगे की जांच के दौरान, कबीर उर्फ़ काकू की निशानदेही पर 2 किलो से ज़्यादा हेरोइन बरामद की गई है। माना जा रहा है कि वह भारतीय मॉड्यूल का मुख्य संचालक है। इसके साथ ही,  इस मामले में बरामद कुल हेरोइन 32 किलो से ज़्यादा हो गई है। भुल्लर ने कहा कि यह कार्टेल दुबई स्थित एक सरगना के इशारे पर काम करता था।

ड्रग्स की खेप पाकिस्तान सीमा के रास्ते ड्रोन के ज़रिए पहले से तय जगहों पर गिराई जाती थी, जिसे उठाकर अलग-अलग जगहों पर जमा किया जाता था और आगे सप्लाई किया जाता था। इस बीच, छेरहटा पुलिस ने एक और ऑपरेशन के दौरान 3 किलो हेरोइन बरामद की है।

यह बरामदगी रंगढ़ गांव के रहने वाले वंशदीप नाम के युवक से की गई। वंशदीप सड़क दुर्घटना के बाद घायल हालत में मिला था। जब पुलिस मौके पर पहुंची,  तो उसके टू-व्हीलर की तलाशी के दौरान 3 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस जांच में पता चला कि पूछताछ के दौरान कबीर काकू और अभिषेक अभी ने रंगढ़ के एक बड़े तस्कर के बारे में जानकारी दी थी। बाद में सबूतों के आधार पर यह साफ हो गया कि वंशदीप ही वह व्यक्ति है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 5 किलो और हेरोइन बरामद की गई है। जांच से यह भी पता चला है कि अलग-अलग मॉड्यूल को चलाने वाले लोग एक ही हैं, जो विदेश और पाकिस्तान से यह नेटवर्क चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस इस खास ऑपरेशन के ज़रिए ड्रग्स के एक बड़े गिरोह को तोड़ने में कामयाब रही है।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -