AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: CM का पोस्टर फाड़ फेसबुक पर डाली वीडियो, आरोपी के...

Punjab News: CM का पोस्टर फाड़ फेसबुक पर डाली वीडियो, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जालंधर बाईपास इलाके में मुख्यमंत्री भगवंत मान का सरकारी पोस्टर फाड़ने का विवाद सामने आया है। आरोपी ने न केवल मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ा बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर खुलेआम चुनौती भी दी कि यह पोस्टर उसने फाड़ा है और आगे भी फाड़ेगा।

वीडियो सामने आने के बाद थाना सलेम टाबरी पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। दर्ज FIR के अनुसार सब-इंस्पेक्टर (ASI) शिंगारा सिंह पुलिस पार्टी के साथ 17 अक्टूबर को जालंधर बाईपास चौक इलाके में गश्त पर थे।

इसी दौरान फेसबुक स्क्रॉल करते एक पोस्ट सामने आई। पोस्ट में एक व्यक्ति खुद को कुलदीप सिंह निवासी गांव कलां बावा लाडोवाल बताते वीडियो में कह रहा था कि सरकारी पोस्टर उसने फाड़ा है और वह आगे भी ऐसे पोस्टर फाड़ेगा।

फेसबुक पर वीडियो देखने के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जालंधर बाईपास के पास जांच करने पर पुष्टि हुई कि वहां लगा सीएम साहब का सरकारी पोस्टर वाकई फटा हुआ था। पुलिस ने मौके से फटे पोस्टर के टुकड़े बरामद किए और सोशल मीडिया वीडियो को सबूत के तौर पर पेन ड्राइव में सुरक्षित रख लिया। पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ सलेम टाबरी थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित...

सबका साथ, सबका विकास की भावना से हो रहा कार्य : Gaurav Gautam

चण्डीगढ: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने...

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पहुंचा पानी

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति...

Punjab News: मनरेगा मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 8 की मौत; कई गंभीर घायल

संगरूरः जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर एक दर्दनाक सड़क...

Punjab News: मां और बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, आसपास फैली सनसनी, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के रामनगर कालोनी से एक बंद पड़े घर के अंदर एक मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में शव...

CM Sukhu ने माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित माता कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि...

सबका साथ, सबका विकास की भावना से हो रहा कार्य : Gaurav Gautam

चण्डीगढ: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री नायब...

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पहुंचा पानी

चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयासों से लोहारू कैनाल की टेल तक पानी...