मोहालीः मुल्लांपुर गरीबदास न्यू चंडीगढ़ में बैंक के सिक्योरिटी गार्ड पर सांड ने हमला कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सांड पहले एचडीएफसी बैंक केे एटीएम के बाहर खड़ा था। इस दौरान उसने सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए तृप्त राम ने कहा कि सांड एटीएम के बाहर बैठ गया और हिल नहीं रहा था। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने उसे खिलाकर हटाने का प्रयास किया। लेकिन उसे नहीं पता था कि सांड उसी पर हमला कर देंगा।
बेकाबू हुए सांड ने बेरहमी से सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया। इस घटना में सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया। घटना में सिक्योरिटी गार्ड के शरीर से काफी खून बह रहा था। जहां अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। व्यक्ति ने बताया कि सांड ने सिक्योरिटी गार्ड को पटक कर 7 से 8 फीट ऊपर उछालकर फेंका।
व्यक्ति ने कहाकि आवारा जानवारों का कहर लगातार जारी है। उन्होंने कहाकि बीते दिन गांव सैनी माजरे में लड़ रहे 2 सांडो ने नौजवान को मौत के घाट उतार दिया था। अभी उस नौजवान का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि एक ओर आवारा सांड द्वारा हमला करने की घटना सामने आ गई है। लगातार दूसरी घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस मामले के बाद लोगों ने प्रशासन को इन आवारा जानवरों और सांडों को संभालने के लिए उचित इंतज़ाम करने की अपील की है।
