पठानकोटः जिले से एक दो दिन पहले गुम हुए व्यक्ति की लाश मिली नहर से बरामद होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर के गांव छोटेपुर के लोग सनसनी फैल गई। घटना को लेकर परिवार वालों ने कत्ल की आशंका जताते हुए बताया कि युवक को तीन लड़के घर से काम के लिए लेकर गए थे जिसके बाद वो घर वापस न आया उसका सामान जरूर नहर के किनारे पड़ा मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने कत्ल की आशंका जताते हुए कहा कि तीन युवक आए थे जो इसे अपने साथ ले गए थे जिन्होंने इसके साथ मारपीट की थी और तब से ही यह लापता था। उन्होंने पुलिस से कत्ल के मामले को दर्ज करने की गुहार लगाई है।
वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले संबंधी जो भी बनती कार्रवाई है वह की जाएगी।