पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी जिम्मेदारी, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
बद्दी,सचिन बैंसल: सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को एक बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ 500 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर के लिए पारस हॉस्पिटल से 12 डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की विशेष टीम तैनात रहेगी। टीम रक्तदान करने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच से लेकर रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया को चिकित्सकीय मानकों के अनुसार संपन्न करवाएगी।

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल मलपुर बद्दी के एमडी करणवीर राणा व प्रिंसिपल दिव्या राणा ने बताया कि 26 सितंबर को स्कूल द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 500 यूनिट रक्त एकत्रित करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विशेष तैयारी की गई है। जिसमें पारस हॉस्पिटल की 12 डॉक्टर्स की टीम व अन्य स्टाफ रक्त एकत्रित करने की जिम्मेदारी संभालेगा। जबकि रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि रोटरी क्लब पिंजौर हिल्स अध्यक्ष रोटेरियन संदीप बोगरा, सेकेट्री रोटेरियन कुलबीर सिंह राणा, प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन तेजेन्द्र चावला बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे। एमडी करणवीर राणा व प्रिंसिपल दिव्या राणा ने बताया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रिंसिपल दिव्या राणा कहा कि 500 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य पूरा होने पर यह शिविर क्षेत्र में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। शिविर के दौरान रक्तदाताओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 26 सितंबर को होने वाले इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। शिविर में बच्चों के अभिभावकों, स्कूल स्टाफ के अलावा अलग अलग संस्थाओं व स्वयंसेवकों को रक्तदान के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि वह इस रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें ओर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाएं।