.
LudhianaPunjab News: नहर किनारे मिले शव मामले में 3 दिन बाद नहीं...

Punjab News: नहर किनारे मिले शव मामले में 3 दिन बाद नहीं हुई पहचान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः नहर किनारे मिली महिला की लाश की 3 दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर की शाम ललतों से खेड़ी की तरफ जा रहे कुछ राहगीरों ने सुनसान रास्ते पर नहर किनारे एक महिला की लाश पड़ी देखी थी। राहगीरों ने तुरंत ललतों चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इसके बाद शव को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया गया। तेजधार हथियार से हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका के बीच पुलिस ने पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों और चौकियों से संपर्क किया है।

अब पुलिस महिला के पोस्टर बनवाकर आसपास के इलाकों में लगवाने की तैयारी कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में महिला के पेट के अगले हिस्से और गर्दन पर तेजधार हथियार से काटे जाने के निशान मिले। पुलिस को आशंका है कि ज्यादा खून बहने और गर्दन की नसें कटने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस के मुताबिक, महिला के कपड़ों और आसपास की जांच के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन, पर्स या पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला।

ऐसे में फिलहाल उसके शरीर पर बने टैटू ही पहचान का अहम जरिया हैं। महिला के दाएं बाजू पर अंग्रेजी में ‘Money’ लिखा हुआ टैटू है, जबकि बाएं बाजू पर तीन स्टार बने हुए हैं। पुलिस ने इन टैटू की जानकारी के साथ महिला का हुलिया संबंधित थानों और चौकियों में भेजा है। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई और इसके बाद शव को नहर किनारे सुनसान जगह पर लाकर फेंका गया। शव को यहां लाने के लिए किसी वाहन के इस्तेमाल की भी आशंका है। पुलिस आसपास के रास्तों और इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्ध वाहन या लोगों के बारे में सुराग मिल सके।

पुलिस लुधियाना और आसपास के जिलों में पिछले करीब एक सप्ताह के दौरान महिलाओं के लापता होने संबंधी दर्ज शिकायतों की भी जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि अगर महिला अपने घर से लापता हुई होगी तो उसके परिवार या रिश्तेदारों ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई हो सकती है। थाना सदर के एसएचओ जगदेव सिंह ने कहा कि महिला की पहचान करने में पुलिस जुटी है। जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Skin को फ्रेश और ग्लोइंग बनाएंगे चुकंदर के Ice Cubes, ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल

लाइफस्टाइल: ग्लोइंग और ताजी स्किन के लिए महिलाएं कई...

Punjab News: व्यक्ति की चमकी कीमत, Lottery खरीदने के एक घंटे बाद निकले 3 करोड़, देखें वीडियो

बंगाः लॉटरी परिणाम से एक घंटे पहले टिकट खरीदने...

विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगे 1,000 रुपये प्रतिमाहः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...

Punjab News: जग्गा सिंह केस में SSP Ravjot Kaur ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखेें वीडियो

संगरूरः सुनाम के गांव नमोल में नशे के खिलाफ...

Punjab News: लीला भवन चौक पर किन्नर की पिटाई का वीडियो वायरल

पटियालाः जिले के लीला भवन चौक से एक वीडियो...

Skin को फ्रेश और ग्लोइंग बनाएंगे चुकंदर के Ice Cubes, ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल

लाइफस्टाइल: ग्लोइंग और ताजी स्किन के लिए महिलाएं कई तरह के स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं पर स्किन...

Punjab News: व्यक्ति की चमकी कीमत, Lottery खरीदने के एक घंटे बाद निकले 3 करोड़, देखें वीडियो

बंगाः लॉटरी परिणाम से एक घंटे पहले टिकट खरीदने के बाद एक प्रवासी मजदूर ने 3 करोड़ रुपये का...

विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगे 1,000 रुपये प्रतिमाहः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते...

Punjab News: जग्गा सिंह केस में SSP Ravjot Kaur ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखेें वीडियो

संगरूरः सुनाम के गांव नमोल में नशे के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले जग्गा सिंह ने...