गदरी बाबाओं के मेले में पंजाब कांग्रेस प्रधान ने की शिरकत
जालंधरः पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह गदरी बाबा के मेले में पहुंचे। इसके बाद मेले में लगाये गये किताबों की प्रदशर्नी को देखा और किताबें भी खरीदी। इस दौरान परगट सिंह ने कहा कि संत-महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सेवा, विनम्रता, प्रेम और मानवता के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं। बाबा का देश की आजादी में बड़ा योगदान है। जिनको इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
पंजाब की सामाजिक एकता और सांझी विरासत को मजबूत बनाए रखना हर पंजाबी का साझा संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ने हमेशा देश को आपसी प्रेम, सांप्रदायिक सद्भाव और मानवता की सेवा का संदेश दिया है। इस विरासत को कायम रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
वहीं, मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 13 साल से देश में बीजेपी का राज है। लेकिन आज तक कोई बदलाव नहीं हुआ। इंडिया ब्लाक रैली के बारे पूछे जाने पर परगट सिंह ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जिसके को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़े स्तर पर दिल्ली के राम लीला मैदान में जनता के हक विरोध प्रदर्शन कर रही।
सुनील जाखड़ के प्रेस कांफ्रेंस को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि वह हमेशा प्रेस कांफ्रेंस करते रहते हैं। उसका कोई मतलब नहीं है। जालंधर में करवाये जा रहे सीएम भगवंत सिंह मान द्रारा एशियन चैंपियनशिप हॉकी के बारे में कहा कि सूबे एशियन चैंपियनशिप में करवान अच्छी बात है। मैं खेल को लेकर कोई राजनीति नहीं करूंगा और बात रही मैच देखने जाने की तो मैं जरूर एशियन चैंपियनशिप हॉकी देखने जाउंगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने को लेकर पूछे जाने पर कहा कि टाइम आने दो जल्द ही बता दिया जाएगा।
