HomePunjabAmritsarPunjab News: गोल्डन टेंपल के बाहर हुआ विवाद, 2 सगी बहनों में...

Punjab News: गोल्डन टेंपल के बाहर हुआ विवाद, 2 सगी बहनों में हुई हाथपाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः गोल्डन टेंपल के बाहर उस समय भारी हंगामा हो गया, जब 2 सगी बहनें टेंपल के बाहर आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई हो गई। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करने की कोशिश भी की। कुछ समय तक गोल्डन टेंपल के बाहर हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। यह घटना परसों शाम करीब 6 बजे गोल्डन टेंपल के घंटाघर गेट के सामने स्थित फव्वारे के पास हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़कियां अमृतसर की रहने वाली हैं। दोनों गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आईं थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

गोल्डन टेंपल के अंदर जाने से पहले दोनों भिड़ गईं। उनकी लड़ाई का वीडियो शनिवार को सामने आया। वीडियो में सबसे पहले टी-शर्ट पहने लड़कियां पीले सूट वाली लड़की पर अचानक उसे मारने की नीयत से झपट पड़ती है और उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ देती है। थप्पड़ खाने के बाद पीले सूट पहने लड़की भी जवाबी हमला करने के लिए उसकी ओर दौड़ती है, लेकिन तभी वहां मौजूद एक लड़का बीच-बचाव करते हुए काफी देर तक पीले सूट वाली लड़की को पकड़कर रोकता है।

इसके बाद हमला करने वाली लड़की वहां से जाने लगती है, लेकिन मौका मिलते ही पीले सूट पहने लड़की खुद को छुड़ाकर दोबारा उसके पीछे दौड़ पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को फटकार लगाई, जिसके बाद दोनों शांत हुईं। कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरमनजीत सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाली दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। दोनों गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -