HomeChandigarhMercedes का कहरः मामूली बहस के बाद तेज रफ्तार कार ने युवकों...

Mercedes का कहरः मामूली बहस के बाद तेज रफ्तार कार ने युवकों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित एक नाइट क्लब के बाहर मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस दौरान 18 वर्षीय युवक ने अपनी मर्सिडीज कार से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश कर दी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पहले मौके से चला गया और कुछ देर बाद नंबर प्लेट ढककर दोबारा लौटा। इसके बाद उसने तेज रफ्तार में कार चढ़ाकर दोनों युवकों को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, उसे थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी 18 वर्षीय अखिल के रूप में हुई है, जो पंचकूला में अपने रिश्तेदारों के घर आया हुआ था। घायलों की पहचान बापूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26 निवासी अमजद और संगरूर निवासी अलायंसप्रीत सिंह, जो सेक्टर-44 में रह रहे हैं, के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसी दिन छुट्टी दे दी गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

पुलिस को दी शिकायत में अलायंसप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त अमजद और अन्य साथियों के साथ सेक्टर-26 के एक क्लब में पार्टी करने गया था। वहीं आरोपी अखिल भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में आया हुआ था। पार्टी खत्म होने के बाद जब अलायंसप्रीत और अमजद क्लब के बाहर खड़े थे, तभी अखिल ने मर्सिडीज कार रिवर्स करते समय अलायंसप्रीत के पैर पर कार चढ़ा दी। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ दोबारा मौके पर लौटा। इस बार उसने अपनी मर्सिडीज की नंबर प्लेट ढक दी और जानबूझकर तेज रफ्तार में कार चलाकर अलायंसप्रीत और अमजद को टक्कर मार दी। दोनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी की कार रोकने की कोशिश की और कुछ लोगों ने उस पर पत्थर भी फेंके, जिससे कार का पिछला शीशा टूट गया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। दोनों घायल सेक्टर-26 थाना पहुंचे, जहां अलायंसप्रीत सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी अखिल को गिरफ्तार किया गया, लेकिन कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों को केस का हिस्सा बनाया गया है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -