HomePunjabAmritsarPunjab News: दर्दनाक हादसा, तेज बहाव में बहे 2 सगे भाई, तालाश...

Punjab News: दर्दनाक हादसा, तेज बहाव में बहे 2 सगे भाई, तालाश जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एक भाई कर रहा था विदेश जाने की तैयारी

अमृतसरः बाबा बकाला इलाके में 2 सगे भाई दरिया के तेज बहाव में बह गए। जानकारी के अनुसार, लापता हुए दोनों भाइयों की पहचान सुखराज सिंह (17) और उसके बड़े भाई प्रिंस राजा (18) के रूप में हुई है। घटना की सूचना रविवार शाम शाम करीब साढ़े चार बजे प्रशासन और गोताखोरों को दी गई। स्थानीय लोगों ने भी काफी देर तक अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। देर शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा और गोताखोरों ने सुबह दोबारा तलाश शुरू करने की बात कही। अब एक बार फिर सर्च ऑपरेशन जारी है।

घटना के बाद से दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार और ग्रामीण लगातार मौके पर मौजूद हैं। गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है। परिजनों को अब भी उम्मीद है कि उनके बच्चे सुरक्षित मिल जाएंगे। सुखराज सिंह सिख स्वरूप में था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही परिवार की नई कोठी का मुहूर्त हुआ था। वहीं, बड़े बेटे के विदेश जाने की तैयारी भी चल रही थी, जिसके चलते रिश्तेदार घर आए हुए थे। परिजनों के मुताबिक सभी लोग दरिया देखने के लिए गए थे। इसी दौरान एक भाई अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

उसने बचाने के लिए आवाज लगाई तो दूसरा भाई उसे बचाने के लिए दरिया में कूद गया, लेकिन देखते ही देखते दोनों ही तेज बहाव में लापता हो गए। लापता नौजवानों के चाचा गज्जन सिंह ने बताया कि दोनों सगे भाई थे। एक धार्मिक पाठ करता था, जबकि दूसरा दिहाड़ी मजदूरी करता था। उन्होंने कहा कि परिवार ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। जैसे ही घर के अन्य बच्चों ने घटना की सूचना दी, पूरा परिवार मौके पर पहुंच गया। फिलहाल गांव में मातम का माहौल है। परिजन बेसब्री से रेस्क्यू टीम की ओर देख रहे हैं और दोनों भाइयों के जल्द सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -