Girl in a jacket
HomePunjabGurdaspurPunjab News: Petrol Pump कर्मी की गोली मारकर हत्या करने के...

Punjab News: Petrol Pump कर्मी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

50 से अधिक लूट की वारदातों को दे चुका अंजाम

गुरदासपुरः बटाला के नजदीकी कस्बे उधनवाल पेट्रोल पंप पर लूट की नीयत से लुटेरों ने गोलियां चलाई गई थी। 16 मार्च इस घटना में गोली लगने से घायल एक पंप कर्मी की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा कर्मचारी घायल हो गया था। घटना को अंजाम बलदेव सिंह और साहब सिंह ने दिया था। इस घटना की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरे की पहचान बलदेव सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया वेपन बरामद कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए घुमाण पुलिस थाने की एएसएचओ बलजीत कौर ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि लुटेरे ने अपने साथियों के साथ मिलकर 50 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है।

आरोपी से लूट की वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया, लेकिन फायरिंग करने के मामले में एक की मौत हो गई थी। आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अगली पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के 2 दिन बाद काहनोवाल में साहब सिंह ने फिर एक घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने साहब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद साहब सिंह को प्रॉडक्शन वारंट पर लाया गया। पूछताछ के बाद आज पुलिस ने बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -