Girl in a jacket
HomePunjabGurdaspurक्रिकेट में लॉरेंस गैंग की एंट्री: T-20 वर्ल्डकप में फिक्सिंग का शक,...

क्रिकेट में लॉरेंस गैंग की एंट्री: T-20 वर्ल्डकप में फिक्सिंग का शक, विवादों में घिरे पंजाबी मूल के दिलप्रीत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः कनाडा क्रिकेट टीम के भारतवंशी कप्तान दिलप्रीत सिंह बाजवा विवादों में घिर गए। कैनेडियन ब्राडकॉस्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिलप्रीत को कप्तान बनाने के पीछे गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है। दिलप्रीत मूल रूप से गुरदासपुर जिले के बटाला का है और डीएवी सेंटेनरी स्कूल में शिक्षा प्राप्त की थी। 17 अप्रैल को जारी रिपोर्ट में कहा गया कि है कि लॉरेंस गैंग कनाडा की क्रिकेट टीम के प्लेयर्स को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसका कारण पंजाबी मूल के दिलप्रीत बाजवा को कैप्टन न बनाना है। लॉरेंस गैंग चाहता है कि गुरदासपुर के रहने वाले और 2020 में कनाडा की क्रिकेट टीम में एंट्री करने वाले दिलप्रीत को कैप्टन बनाया जाए।

सीबीसी की रिपोर्ट द फिफ्थ एस्टेट में दावा किया गया है कि कनाडाई नेशनल क्रिकेट टीम में संगठित अपराध, धमकियां और भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहरी हो चुकी हैं। गैंग पर बीते T-20 वर्ल्डकप में स्पॉट-फिक्सिंग कराने का भी शक है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा विवाद जुलाई 2025 से शुरू हुआ, जब लॉरेंस गैंग के नाम पर खिलाड़ियों और अधिकारियों को डराने-धमकने का सिलसिला शुरू हुआ।

आरोप है कि गैंग के गुर्गों ने नेशनल टीम के सिलेक्शन और कप्तानी को प्रभावित करने के लिए हिंसक तरीकों का सहारा लिया, जिससे पूरी टीम और बोर्ड के भीतर खौफ का माहौल पैदा हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा की क्रिकेट टीम में भ्रष्टाचार, संगठित अपराध और मैच फिक्सिंग हावी हो चुकी है। इसकी शिकायत कनाडा पुलिस के पास भी पहुंची थी। कई खिलाड़ी मानसिक तनाव का कारण बताकर कप्तानी की दौड़ से हट गए थे। जिन खिलाड़ियों ने दिलप्रीत को कप्तान बनाने का विरोध किया था, उन्हें कुछ ही देर बाद लॉरेंस बिश्नोई के नाम से मैसेज भेजकर धमकाया गया।

मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने पर पूर्व कोच के घर दो बार फायरिंग दिलप्रीत इसी वर्ष खेले गए टी-20 विश्व कप के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ नो बाल फेंकने के कारण पहले ही जांच के घेरे में है। इसकी जांच अभी चल रही है। कनाडा के पूर्व कोच खुर्रम चौहान ने भी दिलप्रीत पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था। इसके बाद खुर्रम के कैलगरी स्थित घर पर दो बार फायरिंग हो चुकी है। कुछ माह पहले दिलप्रीत बटाला व अन्य स्थानों पर भी गया था। सूत्रों के अनुसार, भारतीय एजेंसियों ने दिलप्रीत के लॉरेंस बिश्नोई से संबंधों की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -