होशियापुरः गांव नूरपुर जट्टा की नहर के नज़दीक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार कोट फतुही के मैरिज पैलेस में विवाह से वापस अपने गांव माहनेवाल बलाचौर जा रहे थे। इस दौरान अचानक आल्टो कार और कैंट में टक्कर हो गई।
हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय गुरनाम सिंह, 42 वर्षीय पत्नी वरिंदर कौर और 7 वर्षीय बेटी सीरत कौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आल्टो कार नंबर पीबी 32 यू 4403 की सामने से आ रहे कैंटर नंबर पीबी 13 बीपी 4512 के साथ भयानक टक्कर हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे चौंकी सैला खुर्द के इंचार्ज वासुदेव ने बताया कि कैंटर का चालक घटना के बाद फरार हो गया है। आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है।
