बंगाणा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता दविंद्र भुट्टो की अध्यक्षता में किया स्वागत
ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा के राजेंद्र मलांगड़ और डेरा बाबा रूद्रानंद के राज कुमार सैनी को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाया है। भाजपा संगठन के कुटलैहड़ के चुनाव प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने पार्टी कार्यालय ऊना में विधिवत घोषणा करके राजेंद्र मलांगड़ व राज कुमार सैनी की भाजपा मंडल अध्यक्ष की विधिवत घोषणा की है। भाजपा पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति से उनका दोनों मंडल अध्यक्षों का चयन किया गया, उनकी नियुक्ति को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बही बंगाणा कार्यक्रममें भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने भाजपा के शीर्षक नेताओं का आभार प्रकट किया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार ने शीर्षक भाजपा नेताओं की साथ भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो का आभार प्रकट किया।
ज्ञात रहे मंडल के भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ व राज कुमार भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ता हैं। वे लंबे समय से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं और अपने समर्पण व अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। उनकी राजनीति में सक्रियता के साथ-साथ संगठनात्मक क्षमताओं ने उन्हें इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बनाया। सामाजिक कार्यों और जनसेवा में उनकी भागीदारी ने क्षेत्रीय जनता के बीच उन्हें एक लोकप्रिय चेहरा बनाया है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र मलांगड़ के चयन पर खुशी जताई ।
भाजपा नेता बलराम बबलू ने कहा कि उनके नेतृत्व में मंडल संगठन नई ऊंचाइयों को छूएगा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार का समर्पण और उनकी संगठनात्मक क्षमता पार्टी के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगी। उन्होंने अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए सभी को साथ लेकर चलने का वादा किया।
पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा: राजेंद्र मलांगड़
कुटलैहड़ भाजपा की नव नियुक्त राजेंद्र मलांगड़ ने अपने पहले संबोधन में कहा मैं पार्टी द्वारा मुझ पर जताए गए भरोसे का सम्मान करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करूंगा। हमारा उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक सफलता नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक भाजपा की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाना है।
मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति पर बंगाणा कार्यक्रम और स्वागत समारोह
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार के भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले और मंडल के 600 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया और उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी ने उनके नेतृत्व की सराहना की और उन्हें विश्वास दिलाया कि पार्टी उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगी।समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित सभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा के प्रतिनिधि और अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।
कुटलैहड़ भाजपा की नई ऊर्जा और दृष्टिकोण, विस चुनावों में जीत का दावा
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को जोड़कर पार्टी को और सशक्त किया जाएगा।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जनसंपर्क अभियानों को तेज करने की बात कही। मलांगड़ ने कहा पार्टी का हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। हमें मिलकर एक मजबूत संगठन बनाना है जो जनता की समस्याओं को सुन सके और उनका समाधान कर सके।”
कुटलैहड़ भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा: कृष्ण पाल शर्मा
कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार की नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि कि मलांगड़ का नेतृत्व पार्टी को एक नई दिशा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि मलांगड़ का अनुभव और दूरदृष्टि पार्टी को चुनावों में मजबूत स्थिति में लाने में सहायक होगी। शर्मा ने कहा कि दोनों के भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर क्षेत्रीय जनता ने भी अपनी खुशी जाहिर की। कई लोगों ने इसे एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास के नए अध्याय लिखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राजेंद्र मलांगड़ ओर राज कुमार संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इन दोनों की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। हमें पूरा विश्वास है कि वे पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों के साथ ईमानदारी से काम करेंगे।
मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र व राज सुलझे हुए नेता, संगठन को करेंगे मजबूत: दविंदर भुट्टो
कुटलैहड़ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कहा कि मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार के भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने से पार्टी को एक नई दिशा और ऊर्जा मिली है। उनके नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया है। उनका अनुभव और जनसेवा का जज़्बा न केवल पार्टी के लिए बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए भी बेहद लाभकारी होगा। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने उनके नेतृत्व को सराहा और उन्हें बधाई दी है।
इस मौके पर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो,संतोष सैनी,जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा,बलराम बबलू, सूरम सिंह,प्रवीण पादा,सुदर्शन शर्मा,जिला पार्षद निशा भुल्लर,उपप्रधान जीवन शर्मा,अभय सिंह राणा,सुरेश पंडित,पूर्व प्रधान रमेश डूमखर, चंद्र कुमार शर्मा,अशोक ठाकुर आदि सैकंडों भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।