अमृतसरः पुलिस ने गैंगस्टरों और क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि थाना सदर और सीआईए पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि एक मामले में पकड़े गए आरोपी यूएसे में बैठे गैंग्सटर प्रभ दासूवाल के नाम पर सोशल मीडिया एप्प के जरिए अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित सुखराज और जुगराज उर्फ निक्का सहित एक अन्य निवासी मोहाली के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहाली के पीजी में रहते है और दासूवाल के कहने पर कत्ल करने के लिए रेकी करते है। इसके अलावा कुछ शूटरों को हथियार भी सप्लाई करते है। आरोपियों के द्वारा ही तरनतारन में एक व्यक्ति की रेकी की गई थी और ये लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
दूसरे मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किय है। आरोपियों के कब्जे से एक एक्टिवा बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ विक्की, प्रिंसदीप सिंह उर्फ प्रिंस और अनमोल सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में ओर खुलासे होने की संभावना है।
