Girl in a jacket
HomeChandigarhPunjab News: सुभाष साहू की गोलियां मारकर हत्या करने वाले 4 आरोपी...

Punjab News: सुभाष साहू की गोलियां मारकर हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः मोहाली एजीटीएफ ने पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में राजस्थान में सुभाष साहू की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को गरिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपियों साहू की 8 अक्तूबर को जोधपुर के संगरिया में सिर में पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि चारों आरोपी पुलिस थाना डेरा बस्सी में पुलिस रिमांड में हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि हत्या का मुख्य सरगना भानु सिसौदिया ने फरवरी 2024 में अपने सहयोगी अनिल लेगा की हत्या का बदला लेने के लिए हत्या की योजना बनाने की बात कबूल की है। मो. आसिफ और अनिल कुमार गोदारा ने अपराध को अंजाम देने में संचालकों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पवित्र USA और मनजिंदर France द्वारा समर्थित गैंगस्टर मॉड्यूल के संदिग्धों से पूछताछ के बाद इस मामले को सुलझाया गया है। गौरतलब है कि सुभाष सोहू को आठ अक्तूबर 2024 को जोधपुर के संगरिया में सिर में पांच गोली मारी गई थी। इस संबंध में थाना बासनी में प्राथमिकी दर्ज है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -