HomePunjabLudhianaPunjab News: सवारियों को निशाना बनाते ऑटो लुटेरा गैंग के 3 आरोपी...

Punjab News: सवारियों को निशाना बनाते ऑटो लुटेरा गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 महंगे फोन बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः बस अड्डा के पास ऑटो में सवारियां बैठाकर लूटपाट करने वाले ऑटो लुटेरा गैंग के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विजय कुमार पुत्र बाल कृष्ण, निवासी, प्रीत नगर, लुधियाना, जसप्रीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह, निवासी मोहल्ला सूरज नगर, लुधियाना और अमनदीप सिंह उर्फ अमन पुत्र सतनाम सिंह, निवासी सूरज नगर, लुधियाना के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का ऑटो और विभिन्न कंपनियों के 10 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस जोन-1 समीर वर्मा बताया कि थाना डिवीजन नंबर 1 के मुख्य अफसर इंस्पेक्टर परमवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ खुफिया सूत्रों और तकनीकी जांच की मदद से घेराबंदी की। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गैंग का मुख्य आरोपी विजय कुमार बेहद शातिर और पुराना अपराधी है। उस पर पहले से ही आर्म्स एक्ट, चोरी और झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को दी शिकायत में इसराफिल ने बताया कि 30 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे वह घंटा घर (चौड़ा बाजार) से सामान खरीदकर वापस लौट रहा था।

जब वह रोशिन चौक के पास पहुंचा, तो एक ऑटो आकर रुका। इसमें पहले से ही ड्राइवर समेत दो व्यक्ति बैठे हुए थे। लोकल बस अड्डा के पास पहुंचते ही ऑटो में बैठे इन तीनों बदमाशों ने इसराफिल को दबोच लिया और उसका VIVO-21 मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे रेलवे स्टेशन की तरफ ले जाकर रास्ते में धक्का देकर उतार दिया और ऑटो सहित फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1, लुधियाना में मुकदमा नंबर 83, धारा 304 BNS और 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तफ्तीश अधिकारी सब-इंस्पेक्टर सोमनाथ ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -