HomeHimachalUnaकुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा का दबदबा, जिला पार्षद टक्का एवं चताड़ा...

कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा का दबदबा, जिला पार्षद टक्का एवं चताड़ा में जीते नौ में से नौ भाजपा समर्थित बीडीसी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना मुख्यालय के निजी होटल में आयोजित परिचय एवं सम्मान समारोह में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने पंचायती राज चुनावों में विजयी भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों, पंचायत प्रधानों तथा उपप्रधानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला पार्षद टक्का एवं चताड़ा वार्डों से निर्वाचित भाजपा समर्थित सौ प्रतिशत परिणाम से नौ में से नौ बीडीसी जीत कर आए हैं। सभी सदस्य इस परिचय बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों में जनता ने भाजपा के पक्ष में भारी जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और वार्ड-वार्ड में लोगों ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों पर भरोसा जताते हुए उन्हें विजयी बनाया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम भाजपा की जनहितैषी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। चुनाव परिणाम यह दर्शाते हैं कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने दावा किया कि पंचायती राज चुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल माना जाता है और इस सेमीफाइनल में प्रदेश की सुक्खू सरकार को जनता ने नकारने का काम किया है।

 भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है।विशेष रूप से टक्का और चताड़ा जिला पार्षद वार्डों के अंतर्गत आने वाले नौ बीडीसी सदस्य भाजपा समर्थित चुनकर आए हैं, जो आने वाले समय में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें और गांवों के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करें। कार्यक्रम के दौरान दविंदर भुट्टो ने विजयी बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया, उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला भर में भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों की संख्या मजबूत स्थिति में है और इसी आधार पर पार्टी आगामी संगठनात्मक एवं विकासात्मक जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएगी। इस मौके पर दोनों मंडलों के अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

पूर्व विधायक भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का किला पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। जनता ने विकास पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हुआ है और कार्य कर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें। इस कार्यक्रम में सभी विजयी प्रतिनिधियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कुटलैहड़ के सभी भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो प्रत्याशी थोड़े मार्जन से चुनाव हार गए हैं। लेकिन कोई भी भाजपा कार्यकर्ता अपने आप को हारा हुआ न समझे। हम कुटलैहड़ के हर कार्यकर्ता के साथ खड़े हैं और कुटलैहड़ की जन समस्याओं और कुटलैहड़ के बिकास के लिए मिलजुल कर कार्य करेंगे। ताकि हर जन समस्या का समाधान हो सके।
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -