अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंची। जहां उन्होंने माथा टेकने के बाद सरबत के भले की अरदास की। वहीं उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर टिप्पणी करते कहा कि इमरजेंसी में सबसे बड़ा योगदान अगर किसी पार्टी ने दिया है तो वह शिरोमणि अकाली दल ने दिया था।
उन्होंने कहा कि आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानियां सिखों ने दी है। जिन्हें बदनाम किया जा रहा है। वहीं उन्होंने केंद्र से मांग करते कहा कि किसानों की मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। वहीं बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने पंजाब सरकार को भी घेरा।
