फिरोजपुरः गांव हबीब वाला में दुकानदार द्वारा दुकान पर लोगों को अवैध शराब पिलाने से रोकना परिवार को भारी पड़ गया। परिवार का आरोप है कि दुकानदार ने बदमाशों को बुलाकर उनके घर पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने जमकर घर पर ईंट-पत्थर बरसाए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार वीरपाल कौर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उनके पड़ोस में एक महिला पकौड़े की दुकान चलाती है, जहां शाम को शराबी आकर महफिल लगाते हैं और आने-जाने वाली महिलाओं को परेशान करते हैं। जिसके कारण उक्त दुकान मालिक कई बार वहां शराब पीलाने से मना किया गया। आरोप है कि है कि शराब पिलाने से रोकने की बजाए दुकानदार ने कुछ बदमाशों को बुलाया और उसके घर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने उनकी पिटाई कर दी।
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि गुंडागर्दी करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि बदमाशों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की जाती है। उक्त हमलावार पुलिस की पकड़ में कब आते हैं यह सबसे बड़ा सवाल है। अगर इसी तरह से बेखौफ बदमाश लोगों पर इसी तरह से हमला करते रहेंगे तो कितनी देर तक लोग भी इस डर के साये में जीते रहेंगे।
