Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाब: बदमाशों ने व्यक्ति पर बोला धावा, छीनी नकदी और अंगुठी, देखे...

पंजाब: बदमाशों ने व्यक्ति पर बोला धावा, छीनी नकदी और अंगुठी, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधिआना : शहर में चोरी और लूट पाट की वारदाते बढ़ती जा रहे है।आए दिन चोर और लुटेरे किसी न किसी वारदात को अंजाम दे ही जाते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहा रात के अंधेरे में बदमाशों ने एक व्यक्ति को लुट लिया। यह घटना थाना मोती नगर के इलाके की है। 

पीड़ित व्यक्ति का कसूर इतना ही था कि जब बदमाश लड़ रहे थे, तो वह देखने चला गया। जिससे गुस्से में आकर बदमाशों ने व्यक्ति की जमकर धुनाई कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने व्यक्ति की जेब से 15000 की नकदी और हाथ से सोने की अंगुठी भी छिन ली।

जब पीड़ित की चीख पुकार सुनकर इलाका वासी बाहर निकले, तो बदमाश भाग निकले। इस दौरान बदमाशों का एक साथी लोगो के हत्थे चढ़ गया। जिसे लोगो ने पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर शंका जताते हुए कहा कि पकडे गए बदमाश ने आपने साथियों की जानकारी पुलिस को दे दी है। जिसके बावजूद पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -