Girl in a jacket
HomeMohaliपंजाबः मामूली विवाद को लेकर व्यक्ति ने किया कुल्हाड़ी से हमला, मौ'त

पंजाबः मामूली विवाद को लेकर व्यक्ति ने किया कुल्हाड़ी से हमला, मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः गांव वजीदपुर में बीते दिन 2 पड़ोसियों के बीच हुए झगड़ा होने का मामला सामने आया ता। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस दौरान झगड़े दौरान छुड़ाने आए परिवार के दो भी उक्त व्यक्ति ने बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस घटना को लेकर घायलो को पहले निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जिसकी हालत गंभीर देख उसे लुधियाना रैफर का दिया गया। जहां ईलाज दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरव शर्मा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दो पड़ोसियों के बीच पुराने झगडे़ को लेकर विवाद हुआ था।एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सौरव शर्मा पर कुल्हाड़ी से हमलाकर उसे बुरी तरह से काट डाला। इस झगडे़ में सौरव की मां और उसका चाचा भी बुरी तरह से जख्मी हो गए। गांववासियों ने बताया कि झगडे़ में घायल सौरव को फिरोजपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां से उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे लुधियाना रैफर कर दिया। लुधियाना जाते हुए सौरव की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि उसकी मां और चाचा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना को लेकर थाना प्रभारी दीपिका रानी ने कहा कि दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार है ओर पुराने किसी झगडे़ के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -