HomePunjabJalandharJalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी, घर पर तलवारों से किया हमला, की पत्थरबाजी,...

Jalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी, घर पर तलवारों से किया हमला, की पत्थरबाजी, एक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोप- तीसरी बार हुई घटना, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

जालंधर, ENS: शहर की 3 स्टार कॉलोनी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां देर रात नौजवानों ने घर के मुख्य गेट पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और जमकर पत्थरबाजी की। मामले को लेकर पीड़ित राजिंदर कुमार का कहना हैकि इसी जगह पर कुछ समय पहले एक लड़ाई को लेकर आज निहंग बाणे में आए नौजवानों द्वारा घर पर हमला किया गया। राजिंदर कुमार ने बताया कि 20 से 25 से नौजवानों ने घर के गेट पर तलवारों से हमला कर दिया। घटना को लेकर घर के गेट पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया और पत्थर मारे गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

पीड़ित के अनुसार कृष्णा नामक व्यक्ति का गिरोह है, उसने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर तीसरी बार हमला किया है। परिवार ने बताया कि कृष्णा पर मर्डर केस सहित कई अन्य मामले दर्ज है और वह हाल ही में जेल से बाहर आया है। राजिंदर कुमार ने बताया कि उनकी करियाना की दुकान है और बेटा टैक्सी चलाने का काम करता है। 6 महीने पर टैक्सी की राइड को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान कृष्णा ने नौजवानों के साथ मिलकर छोटे बेटे पर हमला किया था। घटना में छोटा बेटा रोहित घायल हुआ था। वहीं एक महीने पहले दूसरे बेटे बॉबी पर हमला किया गया था। वहीं देर रात दोबारा से कृष्णा ने नौजवानों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया।

इस घटना में एक नौजवान के पैर में ईंट लगी और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में नौजवान का पैर फैक्चर हुआ है। घटना को लेकर देर रात 112 पर पुलिस को दी गई। वहीं पीड़ित परिवार सहित इलाका निवासियों का कहना है कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। यही कारण है कि वह बार-बार आकर हमला कर रहे है।। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद आज सुबह थाना 8 की पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित परिवार ने कहा कि नौजवानों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। देर रात घटना को अंजाम देने के बाद जान से मारने की धमकियां देकर नौजवान फरार हो गए। इस मामले को लेकर परिवार पुलिस कमिशनर दफ्तर में इंसाफ की गुहार लेकर पहुंचा है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -