Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाब: इंसानियत शर्मसार! व्यक्ति ने लाठी से पीट-पीटकर कुत्ते को किया अधमरा,...

पंजाब: इंसानियत शर्मसार! व्यक्ति ने लाठी से पीट-पीटकर कुत्ते को किया अधमरा, मामला दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गांव बाडेवाल से इंसानियत शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बकरियां चराने वाले चरवाहे ने एक अवारा कुत्ते को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इस घटना के दौरान उसे ऐसा करते हुए हेल्प फॉर एनीमल्स संस्था के अध्यक्ष मनी सिंह ने देख लिया था। जिसके बाद उसने इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। वहीं पुलिस ने उसकी शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव बाडेवाल में घुल्ला नामक चरवाहा बकरियां चरा रहा था।

इसी दौरान वहां पर अवारा कुत्ता उसकी बकरियों को काटने का प्रयास कर रहा था और उसे भी परेशान कर रहा था। इसी दौरान ही उक्त चरवाहे ने कुत्ते को लाठियां मार-मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया और वहां से चला गया। हेल्प फॉर एनीमल के अध्यक्ष मनी सिंह निवासी हरनाम दास ने कुत्ते को वहां से उठाया और गुरू अंगद देव यूनीवर्सिटी में दाखिल करवाया है। थाना सराभा नगर पुलिस ने धुल्ले नामक चरवाहे के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है और उसकी शिनाख्त और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -