Girl in a jacket
HomePunjabGurdaspurPunjab: Social Media पर वीडियो डालने को लेकर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

Punjab: Social Media पर वीडियो डालने को लेकर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आम आदमी पार्टी का ब्लॉक प्रधान भी जख्मी

गुरदासपुरः बीते दिन ज़िले के गांव डेरीवाल में को गांव के दो गुट आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। वही युवकों को समझने आए आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान की गाड़ी पर भी दूसरे गुट के युवकों ने तेज धार हथियारों से हमला कर गाड़ी की तोड़फोड़ की। इस घटना में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान सहित दोनों गुटों के चार लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वही इस घटना का एक वीडियो भी शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में दाखिल आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान जतिंदर सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था, जब उन्हें इस झगड़े के बारे में पता चला तो वह इसे सुलझाने के लिए गए। वहां मौजूद दूसरे गुट के युवकों ने उसकी ही गाड़ी पर तेज धार हथियारों से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया और गाड़ी की भी तोड़फोड़ की ओर इसी दौरान दोनों पक्षों की तरफ से गोली चली है। उन्होंने कहा कि दूसरे गुट के युवकों के पास नाजायज हथियार हैं, जबकि उन्होंने गोली अपनी जान बचाने के लिए हवा में चलाई थी और बताया कि इस घटना में उनके चाचा लखविंदर सिंह भी जख्मी हुआ है उन्होंने पुलिस से मांग की है।

वही दूसरे गुट के युवक मनप्रीत सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों के साथ उनका झगड़ा हुआ था क्योंकि वह सरकार और नशे के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो डालते रहते हैं, जिसे लेकर गांव के ही कुछ आम आदमी पार्टी से संबंधित युवकों ने उसे पहले वीडियो डिलीट करने के लिए कहा और बाद में उन्हें धमकी दी, जिसको लेकर यह झगड़ा हुआ है।उन्होंने कहा कि उनके साथियों पर सीधी फायरिंग की गई है। इस घटना में उनके ताए के दो लड़के मंगल सिंह और बहादुर सिंह जख्मी हो गए जिनको इलाज के लिए गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने मांग कि है के उन पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -