Girl in a jacket
HomePunjabMogaपंजाबः पशुओं के चारे के लिए रखी धान की पराली में लगी...

पंजाबः पशुओं के चारे के लिए रखी धान की पराली में लगी आग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः बुगीपुरा चौंक में रह रहे गुज्जर परिवारों को उस समय भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा, जब गुज्जर परिवारों द्वारा करीब 150 पशुओं के चारे के लिए इक्कठी करके रखी धान की पराली को किसी शरारती व्यक्ति ने आग लगा दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में पास खड़े पशुओं को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम ने करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि गुज्जरों ने आग लगाने वाले युवक को भी काबू कर लिया है। 

वहीं गुज्जर परिवार के सदस्य ने बताया कि उन्होंने करीब 40 एकड़ धान की फसल की पराली पशुओं के चारे के लिए इक्कठा करके रखा था। आज सुबह करीब 4 बजे एक युवक ने धान की पराली को आग लगा दी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में उनका काफी नुकसान हुआ है। 

दूसरी ओर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया की उन्हें फोन आया था कि पशुओं के चारे को आग लग गई है। अधिकारी ने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर काफी संख्या में पशु भी मौजूद थे, लेकिन समय रहते पशुओ का बचाव हो गया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -