Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फर्जी ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

पंजाबः नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फर्जी ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के खन्ना से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां नाबालिग को विदेश भेजने का झांसा देकर फर्जी ट्रैवल एजेंट ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने अमेरिका ले जाने का झांसा देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। 14 महीने तक यह आरोपी नाबालिग लड़की को झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो परिवार वालों को पता चला। जिसके बाद पुलिस के पास शिकायत की गई।

आरोपी अजनदीप सिंह उर्फ धन्ना निवासी वार्ड नंबर-11 पायल अपने परिवार से अलग रहता है। उसकी उम्र करीब 45 साल है। वह गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। उसने नाबालिग लड़की को झांसा दिया कि उसे अमेरिका लेकर जाएगा। 14 महीने तक लड़की को अपने घर बुलाकर और अलग अलग जगह पर हवस का शिकार बनाया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी निखिल गर्ग ने बताया कि पीड़िता की उम्र 17 साल 4 महीने है। वह 8 महीने की गर्भवती है। उसका डॉक्टरों की टीम से मेडिकल कराया जाएगा। अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे। पीड़िता के गर्भवती होने के मामले में जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी उसे अमल में लाया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि आरोपी खिलाफ रेप की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट तहत कार्रवाई की गई।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -