Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाबः केन्द्रीय जेल में कैदियों में हुई झड़प, 4 घायल, देखें वीडियो

पंजाबः केन्द्रीय जेल में कैदियों में हुई झड़प, 4 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः केन्द्रीय जेल में देर रात हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां बैरक में बंद कैदियों के दो गुट झड़प हुई। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में विवाद आपस में टीवी का चैनल बदलने को लेकर हुआ है। दोनों गुटे के कुल 4 लोग घायल हुए जिनके सिर पर चोटें आई। जेल प्रशासन द्वारा झगड़ रहे कैदियों को किसी तरह छुड़वाया गया।

उन्हें पहले जेल के अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। झड़प में घायल हुए एक युवक का नाम सुमित है। सुमित 6 महीने से जेल में बंद है और वह ताजपुर रोड का रहने वाला है। 3 अन्य युवकों के नाम की पहचान नहीं हो पाई।

सुमित और बाकी के 3 युवकों के घायल होने की खबर जैसे ही उनके परिवारिक सदस्यों को पता चला तो बड़ी संख्या में युवक सिविल अस्पताल में रात करीब 1 बजे एकत्र हो गए। अस्पताल की सुरक्षा को लेकर मौके पर पीसीआर दस्ता व एक्सट्रा फोर्स रात 2 बजे तक तैनात रही।

घायल सुमित के एक साथी ने बताया कि उनकी शुभम मोटा गैंग और एक हैबोवाल में युवक है उससे पुरानी रंजिश है अभी पता नहीं चल पाया कि दोनों गुटों में से किस ग्रुप के साथ उनके भाई सुमित की झड़प हुई है। सिविल अस्पताल पहुंचे जेल प्रशासन के अधिकारी भी मामले की जानकारी देने कतराते रहे है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -