Girl in a jacket
HomeHimachalBaddiपंजाबः दिनदहाड़े चली गोली, Gun Point पर व्यक्ति से साढ़े 4 लाख...

पंजाबः दिनदहाड़े चली गोली, Gun Point पर व्यक्ति से साढ़े 4 लाख रुपये लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः छेहरटा थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके जवाहर नगर में एक मनी चेंजर के यहां से दो युवकों द्वारा पिस्तौल दिखाकर दिनदहाड़े साढ़े चार लाख रुपये लुटने की सूचना मिली है। मामले की जानकारी देते हुए दीपक ने बताया कि वह कैश लेकर लौट रहा था। इस दौरान 2 युवकों ने हथियार के बल पर उसे घेर लिया और उससे नोटों से भरा बैग छीनकर लुटेरे फरार हो गए। इस दौरान युवक ने बताया उक्त लुटेरों ने एक फायर भी किया है। फीजन बैंक से पैसे लेकर वह पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए जा रहा। इस दौरान रास्ते में एक्टिवा सवार लुटेरों ने घटना को अंजाम दे दिया। दीपक ने बताया कि 10 से 12 साल हो कंपनी में काम करते हुए हो गए है।

वह रोजाना पैसे लेकर इसी रोड़ से आता जाता रहता है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर नवदीप ने बताया कि उनका क्लेकशन ब्वॉय दीपक से लुटेरे 4.5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि दीपक नामक युवक दुकानों से पैसों की क्लेकशन इकट्ठी करता है। इस दौरान एक्टिवा सवार युवकों ने उससे कैश से भरा बैग छीन लिया और एक हवाई फायर भी किया। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों में आरोपी आ गए है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -