बरनाला – जिले में एक युवक द्वारा पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव चौहानके कलां में एक युवक ने हमला कर अपने पिता का कत्ल कर दिया और भाई को गंभीर रूप में घायल कर दिया। घटना बीती रात उस समय अंजाम दिया गया, जब पूरा परिवार सो रहा था। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक मानसिक रुप से बीमार है। आरोपी ने अपने पिता और भाई के सिर पर डंडों से हमला किया।
मृतक के पारिवारिक सदस्य करनैल सिंह ने बताया कि उनके परिवार का एक बेटा मानसिक तौर पर बीमार रहता है। उसने रात करीब 3 बजे अपने पिता मग्घर सिंह और सगे भाई कुलवंत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके साथ वह दोनों गंभीर रूप में जख्मी हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, जिसके बाद दोनों को फरीदकोट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां मग्घर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप में जख्मी है।
उन्होंने कहा कि आरोपी युवक पिछले लंबे समय से मानसिक तौर पर बीमार है और उसका इलाज चल रहा। इसी के चलते यह घटना घटी है। एसएचओ कमलजीत सिंह ने ने बताया कि आरोपी मानसिक तौर पर परेशान रहता है, जिसकी लंबे समय से दवा भी चल रही है। इस मामले में मृतक के बेटे के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।
