लुधियाना: फिरोजपुर रोड स्थित शहंशाह पैलेस में आयोजित महर्षि कश्यप जन्मोत्सव समारोह और कश्यप राजपूत परिवार सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों का मुख्य विरोध घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे को लेकर था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और केंद्र सरकार इसे नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है।
आप नेताओं की कड़ी चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि यह विरोध सिर्फ आजतक सीमित नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार का कोई भी बड़ा नेता लुधियाना या पंजाब के किसी अन्य हिस्से में आएगा तो उसका इसी तरह विरोध किया जाएगा।
महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार की घेराबंदी जारी रहेगी। पंजाब की धरती पर जनविरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगाती और आम आदमी को राहत नहीं देती।
बीजेपी और उनके साथियों के बड़े नेताओं का पंजाब में इसी तरह डटकर विरोध किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के चलते इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल की भारी तैनाती के बीच ही यहां प्रदर्शन किया गया है।
