ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अध्यापक अभिभावक संघ (पी.टी.ए.) की कार्यकारिणी के गठन हेतु आम सभा का आयोजन 6 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। पी.टी.ए. सचिव डॉ. कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पी.टी.ए. की कार्यकारिणी के गठन के लिए इससे पूर्व दो बार आम सभा आयोजित की जा चुकी है, लेकिन निर्धारित कोरम पूरा न होने के कारण कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका।
इसी क्रम में अब पुनः आम सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सत्र 2026-27 के लिए अध्यापक अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेखा शर्मा ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अधिक से अधिक संख्या में आम सभा में उपस्थित होकर पी.टी.ए. की कार्यकारिणी के गठन में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अध्यापक-अभिभावक समन्वय विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रमीय एवं सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आम सभा को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।